निर्वाचन कार्यों के लिए विभिन्न टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू
सोनभद्र, जुलाई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियां जनपद में शुरू हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी विभागों से निर्वाचन ड्यूटी के लिए पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण छह दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके तहत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी, उड़न दस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड), स्थायी निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन एवं वीडियो निगरानी टीम, ईवीएम मास्टर ट्रेनर, जोनल अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों में कार्यरत ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.