निर्वाचन कार्यालय में लेखपाल से मारपीट, विरोध में कर्मचारियों ने किया रास्ता जाम
देवरिया, मई 12 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार क्षेत्र के कुण्डौली सर्किल के मलकौली गांव के हल्का लेखपाल संदीप कुमार के साथ मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय सलेमपुर में मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया। घटना से नाराज लेखपालों व तहसील कर्मचारियों ने तहसील गेट पर चक्का जाम कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल व कर्मचारियों को
घटना का विवरण समझा-बुझाकर शांत कराया। मंगलवार को लेखपाल संदीप कुमार निर्वाचन कार्यालय में कार्यालयीय कार्य कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक अपने साथी के साथ ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए रिपोर्ट लगवाने पहुंचा। लेखपाल ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद रिपोर्ट लगाने की बात कही। इस पर युवक तत्काल रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाने लगा। लेखपाल द्वारा बिना जांच रिपोर्ट लगाने से इंकार करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.