मोतिहारी, फरवरी 8 -- मधुबन। नगर पंचायत के गठन के बाद मधुबन दक्षिणी पंचायत के शेष बचे वार्डों व पार्श्वर्ती पंचायत के कुछ वार्डो को मिलाकर नयी पंचायत के गठन करने की मांग पूर्व मुखिया अनिरुद्ध राय सहित ग्रामीणों ने राज्य निर्वाचन आयोग से की है। दिए गए पत्र में पूर्व मुखिया अनिरुद्ध राय, ग्रामीण जादो लाल साह, प्रहलाद पंडित, शिव ठाकुर, गोपाल राय, विशाल कुमार, सिकंदर राय, शंभू प्रसाद यादव आदि ने कहा है कि मधुबन नपं के गठन के बाद दक्षिणी पंचायत का वार्ड नंबर 9, 10 व 11 नपं से वंचित हो गया है। पूर्व में इन वार्डो को सवंगिया पंचायत में समाहित कर दिया गया था। आपत्ति व्यक्त करने पर इन वार्डो को कोइलहरा पंचायत में जोड़ दिया गया है। इन लोगों ने पत्र में कहा है कि तत्कालीन जिला दंडाधिकारी द्वारा 19 फरवरी 2009 को डिहुटोला ग्राम के थाना नंबर 86, सवंगिया...