नई दिल्ली, मार्च 25 -- निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, पीठासीन अधिकारियों, मतदान कर्मियों, मतगणना कर्मियों, पर्यवेक्षकों और चुनाव संचालन से जुड़े अन्य अधिकारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मानदेय ढांचे में संशोधन का उद्देश्य चुनावों के दौरान लंबे और कठिन घंटों तक काम करने वाले कर्मचारियों को पर्याप्त पारितोषिक सुनिश्चित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभा के लिए अगले महीने चुनाव होंगे। अधिकारी ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों का दैनिक भत्ता पहले के 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है, यानी इस कार्य के लिए उन्हें कुल 2,000 रुपये मिलेंगे।इसी तरह मतदान अधिकारियों, मतगणना में मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.