फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- फतेहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने मंगलवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कमजोर बूथों में मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि समय पूरा होने से पहले ही कार्य पूर्ण करें। अमौली मंडल के बूथ संख्या में बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकत्री सविता देवी से भी जानकारी ली गई, जहां बीएलओ ने बताया कि हमारे बूथ पर 695 वोटर है सभी फार्म वितरित हो गए हैं। वहीं 665 फार्म की वापसी भी हो गई है, कार्य की सराहना की गई। इस मौके पर रमाकांत त्रिपाठी, बैजनाथ वर्मा, मनोज मिश्रा मनु, रेखा मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, लाल सिंह सूर्यवंशी, रामभक्त वर्मा पवन मिश्रा समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.