निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त का पुतला फूंका
गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं वामपंथी दलों के आह्वान पर भाकपा ब्रांच कमेटी पलिया, ब्लॉक मरदह की ओर से जरगो चट्टी चौराहे पर निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद भाकपा जिला सचिव एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कामरेड जनार्दन राम ने कहा कि वामपंथी दलों के राज्यव्यापी आह्वान पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे जनता का निर्वाचन आयोग पर भरोसा प्रभावित हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी सात अक्टूबर को किसान सभा की ओर से प्रस्तावित विधानसभा मार्च में लखनऊ पहुंचने की अपील की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अलौली: भाकपा ने मुख्य चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.