पूर्णिया, मई 15 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ने बनमनखी (अजा.) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले अधिकारी बूथ संख्या-122, कोशी कॉलोनी कार्यालय सरसी उत्तर भाग पहुंचे। इसके बाद बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या-328, मध्य विद्यालय गौरीपुर परसा बायां भाग पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं से आवश्यक पूछताछ भी की। जानकारी के अनुसार एक जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच फॉर्म-6 के माध्यम से औसत से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़े जाने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी नव नामित मतदाताओं का गहन भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- म...