प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर शनिवार को राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनका हाल जाना। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी ने एसआईआर प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग की गलतियों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि एसआईआर को जल्दबाजी में पूरा कराने की आयोग की जिद के चलते वह लगातार गलतियां कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा यह सुझाव दिया था कि एसआईआर की प्रक्रिया इतने कम समय में पूरी कराना संभव नहीं है। तमाम मतदाताओं का नाम सूची से न कट सके इसके लिए इस प्रक्रिया को कम से कम चार से पांच साल तक जारी रखना चाहिए, लेकिन भाजपा के इशारे पर आयोग इतने कम समय में निर्वाचन आयोग यह प्रक्रिया पूरी कराने पर अमादा रहा। अब स्वयं आयोग को कई च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.