निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कटिहार, सितम्बर 28 -- कटिहार। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी, कटिहार के तत्वावधान में जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को लेकर धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पार्टी ने उनपर एसआईआर के सहारे मतदाता सूची से लगभग 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने का आरोप लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय सरकार एवं भारतीय निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग आज सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है और लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.