मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि पंचायत एवं नगरीय निकायों के त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्य की समय-सारिणी निर्धारित की गई है। मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थानों के वार्डों की मैपिंग, मतदान क्रमांक एसबीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां 17 मार्च से 21 अप्रैल तक होंगी। बताया कि निर्वाचक नामावलियों जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...