निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कल
कुशीनगर, अप्रैल 9 -- कुशीनगर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिल की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। इस क्रम में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित होगी।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री व उनके अधिकृत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे अधिकार पत्र के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली प्राप्त करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.