गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-आयोग के निर्देशानुसार अन्तिम निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दस अप्रैल को होगा। इसमें अंतिम निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में दस अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर बैठक में उपस्थित होने के लिए अपील किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...