अंबेडकर नगर, अप्रैल 25 -- अम्बेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन अब आगामी 10 जून को होगा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं के डिडुप्लिकेशन एवं कंप्यूटरीकरण की कार्यवाही 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक तथा मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग तथा फोटो प्रतियां कराने की तिथि आगामी 29 मई से 9 जून तक निर्धारित है। डीएम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रदर्शित कराएं। डीएम ने यह भी बताय...