नई दिल्ली, जुलाई 19 -- हैदराबाद में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनयिर तेजस्विनी का शव कुछ दिन पहले पीरजादीगुड़ा के एक तालाब में मिला था। पुलिस ने तेजस्विनी की मौत की गुत्थी सुलझा ली है और इस मामले में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। एक मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में पाया गया है कि तेजस्विनी नग्न होकर मंदिर में पहुंची थी और उसने वहां से मूर्ति उठा ली। इसके बाद मूर्ति के साथ ही वह तालाब में कूद गई। मेडिपल्ली पुलिस इन सारी घटनाओं के तार जोड़ने की कोशिश कर रही। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते उसने खुदकुशी की।मूर्ति लेकर तालाब में कूद गई तेजस्विनी शुरुआती जांच के मुताबिक तेजस्विनी कपड़े उतारकर मंदिर में गई और व हां से अण्मावारू की मूर्ति उठा ली। इसके बाद मूर्ति लेकर वह तालाब की तरफ चली गई। पुलिस का कहना है क...