देवरिया, जनवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता कृषि क्षेत्र में निर्यात को प्रोत्साहित करने को कार्य क्षमता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, भुजौली कॉलोनी में किया गया। इसमें जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह ने औद्यानिक फसलों तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निर्यात की दृष्टि से महत्वपूर्ण औद्यानिक फसलों पर प्रकाश डाला। एपीडा के क्षेत्रीय एसोसिएट शुभम राय ने कृषि एवं औद्यानिक फसलों के निर्यात की संभावनाओं, निर्यात से होने वाले लाभ-हानि, उपयुक्त फसलों के चयन तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के संबंध में कृषकों को जानकारी दी। कृषि ज्ञान केन्द्र के प्रभारी संतोष चतुर्वेदी ने कृषकों को एकल कृषि अथवा एकल फसल से हटकर औद्यानिक फसलों की खेती करने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.