भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा निर्मित निर्यात भवन बीडा में समस्याओं का अंबार है। लिफ्ट के पास टाइल्स टूटी है। इतना ही नहीं, जलापूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण दूषित पानी दुकानों तक पहुंच रहा है, जिसे लेकर एलाटियों में रोष है। बता दें कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा 1987-88 में निर्यात भवन का निर्माण कराया गया था। करीब 1.25 एकड़ में फैले भवन को चार मंजिला बनाया गया है। जिसमें 143 कमरे, हाल, दुकानें आदि हैं। यहां पर बैंक शाखा, शिपिंग के कार्यालय, सीए, शिक्षण संस्थान, मोबाइल की दुकानें आदि संचालित हैं। गत वर्षों में निर्यात भवन के देख-रेख का जिम्मा नगर पालिका परिषद भदोही को दे दिया गया। उसके बाद से स्थितियां और भी बदतर हो गई हैं। परिसर में स्थित शौचालय ...