भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड निर्यात भवन बीडा में इन दिनों आवारा कुत्तों का बसेरा बना हुआ है। इसके कारण एलाटियों, विद्यार्थियों, दुकानदारों एवं वहां पर काम से आने वालों में भय का आलम बना हुआ है। न्यायालय के आदेश के बाद भी आवारा आतंक को लेकर नगर पालिका प्रशासन एवं बीडा के अफसर लापरवाह बने हुए हैं। जिले लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। बता दें कि भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण बीडा द्वारा स्टेशन रोड पर करीब साढ़े तीन दशक पहले जिले के पहले व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण करवाया गया था। तीन मंजिला भवन में बैंक, सीए और अधिवक्ताओं के कार्यालय, शिपिंग कार्यालय, शिक्षण संस्थान, दर्जनों की संख्या में दुकानें संचालित हैं। प्रतिदिन यहां पर हजारों की तादात में लोग काम से आते हैं। साफ-सफाई से लेकर अन्य समस्याएं वैसे ही निर्यात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.