निर्यात बढ़ाने के लिए नौ व्यापार समझौतों पर वार्ता तेज
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने और निर्यात को गति देने के लिए भारत नए व्यापार समझौतों पर अलग-अलग स्तर पर काम कर रहा है। इनमें नौ देशों और क्षेत्रीय समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जारी है। पांच देशों और समूहों के साथ नए व्यापार समझौतों की दिशा में पहल की जा रही है। वहीं, चार मौजूदा व्यापार समझौतों की समीक्षा कर उनमें सुधार की तैयारी है। सरकार की कोशिश है कि भारतीय उत्पादों को विदेशी बाजारों में कम शुल्क पर प्रवेश मिले और निर्यातकों को कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिलें। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है। कनाडा के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत नवंबर में होनी है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक वार्ता पूरी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.