मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। जिले में क्लस्टर आधारित खेती और कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कृषि निर्यात नीति-2019 के तहत आयोजित बैठक में डीएम पवन कुमार गंगवार ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर रामलौटन बिंद और एमएलसी प्रतिनिधि मौजूद रहे। सीडीओ विशाल कुमार और एडीएम नमामि गंगे विजेता भी बैठक में शामिल हुए।

किसान उत्पादक संगठन के लिए अनुदान ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विकासखंड स्तर पर एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) 50 से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्यातोन्मुख क्लस्टर बनाकर मौलिक या प...