मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। मध्यपूर्व में पंद्रह दिनों के लिए सीजफायर के ऐलान की खबर मुरादाबाद में निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों में उत्साह की लहर बनकर दौड़ी। निर्यातकों ने अब सीजफायर होने से एक्सपोर्ट इकाइयों में कामकाज के हालात कुछ बेहतर होने और कई इकाइयों से कामगारों को बाहर निकाले जाने का सिलसिला फिलहाल थम जाने की संभावना जाहिर की है। जंग और इससे पैदा हुए विपरीत हालातों के चलते पिछले हफ्ते से कामगारों की छंटनी का सिलसिला शुरू हुआ था। हफ्ते भर में शहर की निर्यात इकाइयों से चार हजार से अधिक कामगारों की छंटनी कर दी गई। मध्यपूर्व में चालीस दिन से छिड़ी हुई जंग के चलते मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों से लोडेड पांच सौ से अधिक कंटेनर्स विभिन्न समुद्री रास्तों में फंस गए थे। जबकि, डेढ़ हजार करोड़ से अधिक के निर्यात के ऑर्डर जंग की वजह ...