मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। हस्तशिल्प कारोबार की दृष्टि से यूरोप के ट्रेड सेंटर के तौर पर पहचाना जाने वाला नीदरलैंड मुरादाबाद के बिजनेस को नई उड़ान देगा-यह उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा को लेकर शहर के निर्यातकों में दौड़ी है। मोदी की यात्रा से उत्साहित निर्यातकों ने मुरादाबाद से नीदरलैंड को होने वाला निर्यात दस अरब तक पहुंच जाने की उम्मीद जाहिर की है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि प्राकृतिक सुंदरता के मामले में काफी धनी नीदरलैंड के खरीदार बिजनेस ऑर्डर देने के मामले में भी खूबसूरती दिखा रहे हैं। नीदरलैंड से मुरादाबाद के निर्यातकों को डेकोरेटिव, स्मॉल फर्नीचर, यूटेंसिल जैसे कटलरी आदि उत्पादों के ऑर्डर प्रमुखता से मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- यहां बढ़ गई अल्पसंख्यकों क...