बागपत, मार्च 17 -- बागपत। समुद्री रास्ते से माल भेजना पहले ही महंगा हो चुका था, अब आसमान का मार्ग भी कारोबारियों की जेब पर भारी पड़ने लगा है। एयर कार्गो के किराए में हुई बढ़ोतरी ने निर्यातकों के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट जैसे बड़े बाजारों में माल भेजने की लागत तेजी से बढ़ गई है। कई निर्यातकों को मुनाफे में कटौती करनी पड़ रही है, जबकि कुछ छोटे कारोबारी नए ऑर्डर लेने से भी हिचकने लगे हैं। ईरान-अमेरिका के बीच जंग ने कारोबारी गतिविधियों को धड़ाम कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय हालात और एयरस्पेस प्रतिबंधों के चलते हवाई माल ढुलाई का खर्च तेजी से बढ़ गया है। समुद्री शिपिंग के महंगे होने के बाद जो निर्यातक समय पर डिलीवरी के लिए एयर कार्गो का सहारा ले रहे थे, अब उनके लिए यह विकल्प भी मुश्किल होता जा रहा है। इसका असर ब...