मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से सदस्य निर्यातकों को अपनी मेंबरशिप फीस चुकाने के लिए तीन महीने की मोहलत दी गई है। ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ.नीरज खन्ना ने बताया कि सदस्य निर्यातक अब अपनी मेंबरशिप फीस तीस जून तक जमा करा सकेंगे। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही उन्हें मेंबरशिप फीस परिषद में जमा कराना अनिवार्य था। पिछले वर्ष ईपीसीएच के बोर्ड द्वारा फीस में ढाई सौ रुपये प्रतिमाह की दर से वृद्धि करने का फैसला लिया था जिसे नए वित्तीय वर्ष में लागू किया गया है। चेयरमैन डॉ.नीरज खन्ना ने बताया कि पश्चिम एशिया में युद्ध, ईंधन संकट आदि प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सदस्य निर्यातकों की तरफ से फीस चुकाने की निर्धारित समय सीमा को बढ़ाए जाने की मांग उठाई गई थी। सभी सीओए सदस्यों व न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.