निर्यातकों को पोर्ट पर फंसा माल खराब होने का बढ़ा डर
मुरादाबाद, जुलाई 20 -- मुरादाबाद। अंतरदेशीय कंटेनर डिपो, मुरादाबाद से मुंबई और मुंदरा पोर्ट पर पहुंचे माल से लोडेड सैकड़ों कंटेनर्स आगे जहाज पर शिप करने के लिए हाथोंहाथ खाली किए जा रहे हैं। लेकिन, शिपमेंट करने के लिए जहाजों की संख्या काफी कम होने की वजह से भारी परेशानी आ गई है। निर्यातकों का कहना है कि सैकड़ों कंटेनर्स से अनलोड हुआ माल पोर्ट पर ही पड़ा होने से खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है। क्योंकि, बारिश और नमी के असर से माल के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। माल जितने ज्यादा दिन जहाज पर शिप होने से अटका रहेगा उसमें खराबी आने की संभावनाएं उतनी ही बढ़ जाएंगी। दि हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल का कहना है कि निर्यात के लिए मुरादाबाद से भेजा गया काफी माल पोर्ट पर अटका पड़ा है। जिसके चलते कई उत्पादों के खराब होने की आशंका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.