मुरादाबाद, अगस्त 19 -- मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की ओर से जल्द ही ऑटम मेले के स्टालों का ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ होते ही उन सभी हस्तशिल्प निर्यातकों को आगामी अक्तूबर में आयोजित होने जा रहे ऑटम मेले 2026 के लिए स्टाल आवंटित हो जाएंगे जिन्होंने काफी अरसा पहले आवेदन एवं बुकिंग प्रक्रिया पूरी कर दी थी। ईपीसीएच पदाधिकारियों के मुताबिक पहला ड्रॉ सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होगा जिसमें उन सभी निर्यातकों को स्टाल आवंटित हो जाएंगे जो नियमित रूप से ईपीसीएच के तत्वावधान में आयोजित हो रहे मेलों में हिस्सा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: फोटोग्राफी के क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के दिए गए टिप्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...