नोएडा, फरवरी 24 -- अमेरिका और यूरोप के देशों से 10% से अधिक ऑर्डर मिले कपड़ों के अलावा हस्तशिल्प और ऑटो पार्ट्स की मांग नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में निर्यातकों के कारोबार में उछाल आने लगा। बीते दो सप्ताह में 10 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर मिले हैं। कपड़ों के अलावा हस्तशिल्प और ऑटो पार्ट्स सेक्टर में मांग बढ़ी है। इससे जिले के निर्यातक राहत महसूस कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। जिले के निर्यातकों का सबसे ज्यादा कारोबार अमेरिका, यूरोप और अफ्रीकी देशों से होता है। कपड़े, हस्तशिल्प, हथकरघा, ऑटो पार्टस सहित इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का अधिक निर्यात होता है। बीते छह से आठ महीनों में विश्व के देशों में बढ़ रहे तनात और टैरिफ की वजह से कारोबार में 30 से 40 प्रतिशत तक गिरावट आई थी। शहर के निर्यातकों ने नए देशों में बाजार तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.