नई दिल्ली, जुलाई 18 -- अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में अन्य अनियमितता के बीच अब निर्मोही अखाड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में निर्मोही आखाड़ा ने 9 नवंबर, 2019 के अयोध्या मामले में संविधान पीठ के ऐतिहासिक फैसले को 'सही ढंग से लागू' करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। अपनी अर्जी में निर्मोही अखाड़ा ने कहा कि संविधान पीठ के फैसले की भावना को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में यह अर्जी श्री पंच रामानंदी निर्मोही अखाड़े ने अपने सरपंच, महंत राजा रामचंद्रचार्य अतीत गुरु महंत रघुनाथ दासजी महाराज के जरिए दाखिल की है, जिसमें 2019 के फैसले को सही ढंग से लागू करने के लिए निर्देश मांगे गए हैं। इसके अलावा निर्मोही अखाड़ा ने सुप्र...