जमुई, मई 15 -- सिमुलतला, निज संवाददाता सिमुलतला थाना क्षेत्र के बाचपेडीह गांव में शुक्रवार को एक निर्माधिन (अर्धनिर्मित) भवन से संदिग्ध अवस्था में एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, एसआई पंकज कुमार, एएसआई बिजेंद्र कुमार यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जानकारी झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और एसएफएल की टीम को दिया। सूचना मिलते ही झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और एसएफएल की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बारीकी से देखा और हर एक बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया। मृतक की पहचान बांका जिला अंतर्गत आनंदपुर ओपी के लीलावरण गांव निवासी मन्नू यादव के रूप में हुआ है। मृतक मन्नू यादव के पुत्र प्रकाश यादव ने बताया कि मेरे पिताजी मन्नू यादव अपना घर लीलावरण से ग...