बांदा, मई 16 -- पैलानी। चिकित्सालय के सामने लगाया गया सड़क निर्माण का मैटेरियल जिसकी वजह से जहां आम जनमानस का अस्पताल पहुंच पाना मुश्किल भरा काम हो गया है। दूसरी ओर कस्बे का बस स्टैंड तथा ठीक मैदान के सामने बने इंटर कॉलेज के बच्चों पर भी इस गंदगी का बुरा असर पड़ रहा है। रात दिन फर्राटा भरते वाहनों तथा उनसे उड़ रही है। इस मैटेरियल को न हटाए जाने की वजह से कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार पर भी इसका असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों, स्वास्थ्य विभाग तथा मुसाफिरों के हितों को ध्यान में रखते हुए मैदान में बिखरा पड़ा बिल्डिंग मटेरियल तत्काल हटाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...