बिजनौर, अप्रैल 25 -- शेरकोट। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टॉप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माण सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। जानकारी के अनुसार चालक अंकित ट्रैक्टर ट्राली में सेट्रिंग का सामान भर कर अफजलगढ़ से नहटौर की ओर जा रहा था। जब वह बस स्टॉप के निकट पहुँचा तो ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली के पलटते ही हाइवे पर बल्ली और अन्य सेंट्रिंग का सामान बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बिखरे हुए सामान को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अंकित को मामूली चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.