अल्मोड़ा, अप्रैल 12 -- अल्मोड़ा,मुकेश सक्टा। यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को धारानौला चौकी प्रभारी ने क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई मिली। इससे यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार का दस हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही तत्काल निर्माण सामग्री को हटवाया। लोगों को हिदायत दी कि सड़क पर निर्माण सामग्री न डालें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...