निर्माण सामग्री को लेकर विवाद में शिक्षक पर हमला
हरदोई, मई 29 -- हरदोई। शहर के रध्देपुरवा मोहल्ले में निर्माण सामग्री और मलबा हटाने को लेकर हुए विवाद में एक शिक्षक पर पड़ोसी और उसके पिता ने हमला कर दिया। इससे शिक्षक गंभीर घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रध्देपुरवा निवासी प्रशांत कुमार द्विवेदी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। उनकी तैनाती पिहानी ब्लॉक क्षेत्र के उमरौली न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम कोटवा विद्यालय में बताई गई। वह पिछले पांच सालों से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी जनगणना ड्यूटी भी लगी है। प्रशांत कुमार द्विवेदी के अनुसार, गुरुवार शाम उनके घर पर निर्माण चल रहा था और छत पर स्लैब डाली जा रही थी। तभी गली में पड़े मलबे और निर्माण सामग्री को लेकर सामने रहने वाले आरोपित पिता-पुत्र से कहासुनी हो गई। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.