पटना, अक्टूबर 4 -- श्रम संसाधन विभाग के पंजीकृत एक निर्माण श्रमिक से वस्त्र सहायता योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विभाग ने पटना के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के ग्राम बरताली कला निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र शैलेश कुमार से जुड़ा है। श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने शैलेश कुमार को फोन कर यह कहा कि उन्हें श्रम विभाग की वस्त्र सहायता योजना के तहत राशि दिलाई जाएगी, लेकिन इसके लिए Rs.1000 रुपये फीस देनी होगी। इसके बाद उस व्यक्ति ने श्रमिक के वाट्सएप नंबर पर एक बैंक खाते का क्यूआर कोड भेजकर भुगतान करने को कहा। श्रमिक ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.