मऊ, सितम्बर 10 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत निर्माण श्रमिक परिवारों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो। सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। पात्रता, आयु सीमा और अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा एवं पाठ्यक्रम के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 2000 रुपये, कक्षा 6 स...