पटना, मई 8 -- निर्माण से जुड़े कामगारों को अब निबंधन कराने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। पोर्टल पर ऑनलाइन ही निबंधन किया जा सकेगा। विभाग का कामकाज संभालते ही श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने श्रमिकों के निबंधन के लिए बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नवीनतम वेबसाइट पोर्टल https://bocwboard.Bihar.gov.in का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के लिए चल रही योजनाओं को जमीन पर शत-प्रतिशत उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह विभाग केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और श्रमिक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम भी है। हमें यह सोचना है कि हम बिहार से पलायन की दर को कैसे कम कर सकते हैं, श्रमिकों के जीवन में किस प्रकार सुधार ला सकते हैं तथा उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.