औरैया, फरवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। निर्माण श्रमिकों की कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह मार्च में होगा। पात्र श्रमिक आवश्यक अभिलेखों के साथ संपर्क करें। ताकि उनके पात्रता की जांच कर उनको शादी समारोह में शामिल किया जा सके। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीमा सिंह ने बताया कि अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर क्षेत्र के निर्देश पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मार्च 2026 के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ ऐसे निर्माण श्रमिकों को मिलेगा, जो बोर्ड में पंजीकृत हों और जिनका श्रमिक पंजीयन कार्ड कम से कम एक वर्ष पुराना हो। पात्र श्रमिक अपनी पुत्री के विवाह के लिए निर्धारित अभिलेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.