हमीरपुर, जुलाई 17 -- हमीरपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "बीओसीडब्ल्यू डिजिटल लेबर चौक" मोबाइल एप विकसित किया गया है। यह एप निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल सेतु के रूप में कार्य करेगा।

श्रमिकों के लिए सुविधाएं प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी दामोदर प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इस एप पर पंजीकृत एवं अपंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण कर सकेंगे, जबकि बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेंसियां एवं अन्य नियोजक अपनी आवश्यकता के अ...