रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। शहर में निर्माण व ध्वस्तीकरण अपशिष्ट (सीएंडी वेस्ट) के अवैध डंपिंग पर रोक लगाने के लिए रांची नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। निगम ने सभी बिल्डरों, ठेकेदारों और भवन मालिकों को निर्देश दिया है कि निर्माण सामग्री केवल चिन्हित स्थलों पर ही डंप किए जाएं। निगम द्वारा दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें नागाबाबा खटाल स्थित एमआरएफ केंद्र के समक्ष और ट्रेकर स्टैंड स्थित एमआरएफ केंद्र के समक्ष। इसके अलावा मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, खाली भूखंडों, नालियों या निर्माणाधीन भवनों के बाहर मलबा फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है। अपर प्रशासक संजय कुमार ने चेतावनी दी है कि नियम उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना, सामग्री की जब्ती और विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.