निर्माण रोकने को बनाया कोर्ट का फर्जी स्टे आर्डर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लीलापुर के रसूलपुर गुलरहा में मो. हदीस के घर का निर्माण रोकने के लिए विरोधी ने कोर्ट का फर्जी स्टे आर्डर पुलिस को दे दिया। जांच में स्टे आर्डर फर्जी होने पर मामले में केस दर्ज कराया गया है। मो. हदीस का गांव के ही जब्बार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसका मुकदमा भी दीवानी न्यायालय के कक्ष संख्या 18 में चल रहा है। इस बीच मो. हदीस अपने घर का निर्माण कराने लगा तो विरोधी मना करने लगे। पुलिस ने भी बिना स्टे आर्डर के निर्माण रोकने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब्बार ने दीवानी कोर्ट का फर्जी स्टे आर्डर पुलिस को थमा दिया। पुलिस ने स्टे की प्रश्नोत्तरी की जांच की कराई तो वह फर्जी निकली। इस पर मो. हदीस ने गांव के ही जब्बार के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.