महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। चेतरा नर्सरी, वनग्राम 24 और हथियाहवा-बलुअहिया संपर्क मार्ग के निर्माण में विलंब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वनग्रामों का विकास मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए और परियोजनाओं के बारे में संबंधित जनप्रतिनिधि को समय-समय पर अवगत कराना होगा। कहा कि निर्माण परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्य में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित कर लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.