गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड के अतुल कटारिया चौक से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफको कॉलोनी तक बरसाती नाले के निर्माण को लेकर आवंटित टेंडर को बर्खास्त करने की तैयारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से की जा रही है। इस सिलसिले में कार्यकारी अभियंता ने उच्चाधिकारियों को सिफारिश भेज दी है। पिछले साल 19 मई को करीब 12.8 करोड़ रुपये की लागत से एक कंपनी को बरसाती नाले के निर्माण का टेंडर आवंटित किया था। यह कार्य इस साल 18 मई तक पूरा होना था। नौ महीने बीतने के बावजूद अब तक 10 प्रतिशत काम भी नहीं हुआ है। इस कंपनी पर जीएमडीए की तरफ से 1.28 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। काम की धीमी रफ्तार को लेकर टेंडर को बर्खास्त किया जा रहा है। इस कंपनी पर गत 13 जनवरी को जुर्माना लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.