वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बुधवार की दोपहर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ढिलाई पर संबंधित विभागों और ठेकेदारों को सख्त चेतावनी दी।निरीक्षण के क्रम में कुलपति और वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद और सीऐंडडीएस द्वारा शताब्दी भवन, गंगानाथ झा छात्रावास और वीवीआईपी गेस्ट हाउस (संस्कृति सत्कार सदन) के नवीनीकरण कार्यों की प्रगति देखी। कुलपति ने कार्यों की धीमी प्रगति और गुणवत्ता संबंधी कमियों पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, विलंब या मानकहीन कार्य पर संबंध...