मऊ, जनवरी 8 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बा खास पश्चिमी मोहल्ला से लेकर मुस्किया मौजे तक हो रहे करीब 500 मीटर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की मोहल्लेवासियों ने लगाया है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। मानक विहीन हो रहे कार्य का विरोध करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मानक के अनुरुप निर्माण कार्य कराने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर क्षेत्र के कस्बा खास पश्चिम मोहल्ला से लेकर कस्बा मुस्किया तक करीब 500 मीटर इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कराया जा रहा है। विगत करीब दो सप्ताह से उक्त निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य में कार्...