निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगा किया प्रदर्शन
महाराजगंज, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी के निर्माण में धांधली का आरोप लगने लगा है। निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि जलजीवन मिशन के तहत बन रहे पानी टंकी की बाउंड्री वॉल के निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दीवार बनाने में बेहद दोयम दर्जे की सेम ईंटों का प्रयोग हो रहा है और सीमेंट की मात्रा भी न के बराबर रखी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बाउंड्री वॉल की जुड़ाई और प्लास्टर का काम इतना कमजोर है कि वह कुछ ही समय में ढह सकता है। ग्रामीण शैलेश यादव, शाहरूख खान, सुग्रीव, दीपू पासवान, विनायक यादव, गग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.