पटना, नवम्बर 27 -- बिहार में गुणवत्तापूर्ण भवनों के निर्माण के लिए हर माह अभियंता और ठेकेदार दो बार बैठक करेंगे। कार्यपालक अभियंताओं और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि भवनों की गुणवत्ता तय की जा सके। भवनों के निर्माण में ईंट, टाइल्स, बालू, छड़ जैसी सामग्री की गुणवत्ता की जांच विभाग की केंद्रीय प्रयोगशाला में कराया जाएगा। गुरुवार को अधिवेशन भवन में 19 विभागों से जुड़ी भवन निर्माण योजनाओं की समीक्षा के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप हो ताकि निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इस राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा करने, समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.