विकासनगर, फरवरी 28 -- सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर विधायक सहदेव पुंडीर ने शनिवार को लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी कमी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप, समयसीमा के भीतर एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएं। जहां-जहां सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहे हैं, वहां प्रारंभिक एवं अंतिम बिंदु पर सड़क परियोजना संबंधी सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि आमजन को कार्य की लागत, अवधि तथा संबंधित विभाग की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.