एटा, अप्रैल 28 -- मंगलवार को मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम सीएंडडीएस के नगर पालिका परिषद एटा में लगभग 6.59 करोड़ रुपये लागत से निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कार्य भौतिक प्रगति लगभग 30.6 प्रतिशत है। इसे फरवरी 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। थर्ड पार्टी से गुणवत्ता की जांच भी कराई जाए। 1.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित परियोजना में 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। टाइल्स, विद्युत कार्य एवं बाथरूम फिटिंग में उच्च गुणवत्ता सामग्री का प्रयोग किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का अधोमानक कार्य पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम अरविंद सिंह ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्यों में निर्देशों का पालन किया जाएगा। निरीक्षण में संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ मंडल मंशाराम ...