प्रयागराज, अप्रैल 14 -- भाकियू के सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर लाइन व सड़क निर्माण में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए लगातार पांचवें दिन मंगलवार को भी धरना दिया। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में धरनास्थल पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं शून्य के खोजकर्ता महान गणितज्ञ आर्य भट्ट की जयंती मनाई गई। भाकियू का आरोप है कि मानकों की अनदेखी कर बिना सीवर लाइन जोड़े ही सड़क बनाई जा रही है। उसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जनता के पैसे का इस तरह दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुनस्यारी में लोगों ने रैली निकाली इस अवसर पर मंजू पाठक, सुषमा पाल, पूनम, पंकज पासी, एडवोकेट मोहम्मद तारिक, परमेश निषाद, शुभम तिवारी, आशु पासी, परमेश निषाद, दितिन, अमित आदि उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.