जौनपुर, मई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में शादी टूटने से नाराज कन्या वर के साथ फरार हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी की पुत्री का विवाह खुटहन थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक के साथ तय थी। शादी तय होने के बाद वर और कन्या दोनों आपस में बात करते थे। दोनों के बीच प्रेम हो गया था। यह सब चल रहा था तभी किसी बात से नाराज़ कन्या के पिता ने विवाह से इंकार कर दिया। दोनों को यह निर्णय नागवार गुजरा। निर्णय के विरोध में 24 मई को कन्या अपने घर से फरार हो गई। कन्या के पिता ने 26 मई को पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि खुटहन थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके इस काम में परिवार वालों का साथ हैं। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.