निर्माण मजदूरों को हक दिलाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन की जरूरत
जहानाबाद, सितम्बर 6 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करने और झंडोत्तोलन के साथ हुई। विभिन्न कारणों से दिवंगत यूनियन सदस्यों की स्मृति में शोकसभा भी हुई। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन के राज्य सचिव नाथून जमादार ने किया।
सम्मेलन में चर्चाएँ उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूरों के हक की लगातार हकमारी हो रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बिचौलियों और दलालों का प्रभाव बढ़ गया है, जिसके कारण वास्तविक निर्माण मजदूर कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। उन्होंने सरकारी व्यवस्था से बिचौलियों को हटाकर पात्र मजदूरों को योजनाओं का लाभ देने की मांग की। माकपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.